कानपुर यूनिवर्सिटी की बीएड, एमएड, बीए एलएलबी ऑनर्स (पांच वर्षीय), एलएलबी (तीन वर्षीय) की वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिए गए। परीक्षाएं पांच से 21 नवंबर के बीच होंगी।
यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं चार महीने देरी से कराई जाएंगी। यह परीक्षाएं जुलाई से पहले होनी थी लेकिन एग्जाम फीस निर्धारण के चक्कर में मामला लटका रहा। अब फीस तय कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि एग्जाम फार्म 8 अक्तूबर से भरे जा सकेंगे। एग्जाम फीस भी जमा होगी। एग्जाम शेड्यूल वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया गया है।
एलएलबी की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
एलएलबी की सम सेमेस्टर (दूसरे, चौथे और छठवें) की परीक्षाएं होंगी। विषम सेमेस्टर (एक, तीन और पांचवें) की परीक्षाएं दिसंबर में कराई जाती हैं। इसकी तैयारी भी चल रही है।