फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड, एमएड की परीक्षाएं अब दस मई से, परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई तक बढ़ाई

Tue, 30 Apr 2019 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीएड, एमएड की परीक्षाएं अब दस मई से
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में बीएड, एमएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की संस्थागत और बैक पेपर का शेड्यूल बदल दिया गया है। मंगलवार को इस बाबत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन


यह परीक्षाएं अब आठ मई की बजाय दस मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि भी तीन मई तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को नोडल केंद्र और परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। छात्र-छात्राएं विस्तृत शेड्यूल विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें