फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई विलेज बनाने के बैंक ने गोद लिया गांव

Fri, 23 Dec 2016 11:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार


- बीओबी बैंक के अफसरों ने शिविर लगा ग्रामीणों को दी ई बैकिंग की टे्रनिंग
- स्मार्ट मोबाइल से ई पेमेंट करने के लिए ग्रामीणों को किया जागरुक
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्हौर के चौबेपुर में बैकिंग के मामले में गांव को ई विलेज बनाने के उद्देश्य से बैंक आफ बड़ौदा द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों को ई बैकिंग से जोडने के लिए बैंक आफ बड़ौदा की अमिलिहा शाखा के द्वारा क्षेत्र के प्रेमपुर गांव को गोद लिया गया है। शुक्रवार को उद् घाटन अवसर पर गांव में शिविर का आयोजन कर बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरुक कर उन्हें आन लाइन ट्रांनजेक्शन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों दी। इस मौके पर गांव के बीस लोगों को किसान क्रेडिड कार्ड के तहत स्मार्ट फोन भी उपलब्ध कराए गए। गांवों में ई-बैकिंग का जल्द से जल्द से विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार की अपील पर बैंकों ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। मुहिम की शुरुआत जिले की लीड बैंक बैंक आफ बड़ौदा द्वारा क्षेत्र के प्रेमपुर गांव को गोद लेकर शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को गांव में शिविर लगाकर बैंक अधिकारियों द्वारा लोगों को ई पेमेंट कैशलेस ट्रांसजेकशन, यूनीफाइड पेमेंट, इंटरफेस और ई वालेट सहित आन लाइन बैकिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


ई बैंकिग के लिए हर बीओबी बैंक शाखा एक-एक गांव लेगी गोद
बैंक आफ बड़ौदा द्वारा आसपास के तीन जिलों कानपुर नगर, कानपुर देहात और जालौन में चौबेपुर ब्लाक के प्रेमपुर गांव को सबसे पहले गोद लिया गया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख एके सिंहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक शाखा को एक-एक गांव को ई बैकिंग के लिए गोद लिया जाना है। वहीं ई बैकिंग के लिए खाता धारकों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से बैंक में लिंक कराना होगा। ग्रामीणों की सुविधा के लिए शुक्रवार को लगे शिविर में आधार कार्ड बनवाने के लिए भी विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें