फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीकॉज इंडिया कम फर्स्ट’ पुस्तक का विमोचन कल, भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी राम माधव हैं लेखक

Fri, 12 Feb 2021 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीकॉज इंडिया कम फर्स्ट पुस्तक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आर्टिकल 370, सरकार की नीतियों, विचारधारा को स्पष्ट करने वाली पुस्तक बीकॉज इंडिया कम फर्स्ट पुस्तक का विमोचन 14 फरवरी को होगा। पुस्तक के लेखक भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी राम माधव हैं। पुस्तक अंग्रेजी में है।
विज्ञापन


पुस्तक प्रधानमंत्री की सोच को उजागर करेगी। यह जानकारी एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दीनदयाल स्मारक शिक्षा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह, सचिव नीतू सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विमोचन कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में होगा।

इसमें आईआईटीयंस, मेडिकल, टाई यूपी, फिक्की फ्लो, कुछ डिग्री कॉलेज के सदस्य भी शामिल होंगे जो विमोचन के बाद राम माधव से सवाल जवाब करेंगे। मुख्य अतिथि आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर होंगेे। प्रेसवार्ता में डॉ. प्रवीण कटियार, डॉ. विवेक सचान, शैलेष सिंह, यति संकल्प संस्थान के मीडिया प्रभारी अंशु ठाकुर मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें