फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गुंडई: मारपीट कर जेब से निकाले रुपये

Fri, 25 Nov 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से घायल युवकों की मानें तो उन्हें थाने में भिगोकर पीटा गया। पांचों पुलिसकर्मी डंडा बरसाते रहे। वे ट्रक लूट के बारे में पूछना चाह रहे थे, लेकिन इन युवकों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मामले का खुलासा करने में नाकाम होने पर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन

  मालूम हो कि 21 नवंबर की रात जसपुरा थाना क्षेत्र में सिकहुला गांव के पास तीन ट्रक व एक डीसीएम से बाइक सवार युवकों ने लूट की थी। पुलिस इन्हीं की तलाश कर रही थी तभी सिकहुला गांव से शादी का निमंत्रण करके दो बाइकों पर लौट रहे पांचों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कुछ लोग बताते हैं कि पुलिस का गुस्सा इस पर भी और ज्यादा भरा हुआ था कि घटना के बाद गश्त करते समय जसपुरा थाना की जीप कहीं खाई में घुस गई थी। इसमें पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।   उधर, पांचों युवकों ने डीआईजी और एसपी को दी तहरीर में कहा है कि थाने में उनके शरीर से कपड़े उतार दिए गए। इसके बाद लाठियां बरसाई गई। बीच-बीच में उनके शरीर पर पानी भी फेंका जाता रहा। बेरहमी से मारपीट के बीच उनके जेब से पुलिस कर्मियों ने पैसे भी छीन लिए।
विज्ञापन


शाहरूख की जेब से 1950 रुपये, करीम खां की जेब से 450 रुपये, सूफियान की जेब से 500 रुपये व सैमसंग मोबाइल, सलमान खां की जेब से 1100 रुपये व मोबाइल और शारिक खां की जेब से 800 रुपये निकाल लिए। उधर, घायलों के परिजनों ने बताया कि छीने गए रुपयों के अलावा युवकों के घर से जबरन और रुपये मंगवाकर लूट के शिकार हुए ट्रक चालकों को दिलवाए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें