फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई, वजह थी अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी

Sat, 02 Feb 2019 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंगामे के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ के ग्राम बहवलपुर में शनिवार दोपहर एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब अखिलेश यादव को लेकर की गई टिप्पणी से भड़के सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर दी। 

विज्ञापन


शनिवार को सपा नेता रविपाल सिंह यादव के बेटे दिनकर का ग्राम बहवलपुर में शादी समारोह का आयोजन था। भाजपा नेता भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की जानकारी होते ही काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता बहवलपुर पहुंच गए।

पंडाल में भाजपा नेता के साथ मौजूद कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं की पहले नोकझोंक हुई। बाद में सपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी। इससे हंगामा शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि जिस समय हंगामा हुआ, उस समय तक पूर्व मुख्यमंत्री कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए थे। उनके आने से पहले ही बवाल शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें