फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का विवादः बस में सिपाही और पीठासीन अधिकारी में मारपीट, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 28 Apr 2019 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी ने पूछताछ करते एएसपी व पीछे खड़े सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बस में आगे बैठने को लेकर पीठासीन अधिकारी और सिपाही में मारपीट हो गई। डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। बाद में कोई गड़बड़ी न हो इसे ध्यान में रखते हुए एएसपी में ने सिपाही की ड्यूटी रिजर्व में करवा दी।
विज्ञापन


नोएडा निवासी सुभाष सिपाही है। वह इस समय अमरोहा जनपद में तैनात है। चुनाव के लिए उसकी ड्यूटी फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास गांव में लगाई गई थी। रविवार को सातनपुर स्थित मंडी से सभी मतदान कार्मिक अपनी-अपनी आवंटित बसों से जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर खास के बूथ पर जाने वाली बस में बैठे सिपाही सुभाष कुमार व पीठासीन अधिकारी विशेेष कुमार में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट होने लगी। 

 

विज्ञापन

सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे

यह देख अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। इस दौरान सिपाही की टी शर्ट फट गई। पीठासीन अधिकारी मंडी में बने मंच के पास पहुंच गए और अधिकारियों  के सामने सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। तभी जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एएसपी त्रिभुवन सिंह को मौके पर भेजा और तुरंत एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए। इसके बाद पीठासीन अधिकारी के तेवर कम हो गए। सिपाही ने पीठासीन अधिकारी पर मारपीट करने के आरोप लगाए।
 
मामला तूल पकड़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। साथ ही कुछ शिक्षक भी पीठासीन अधिकारी के समर्थन में पहुंच कर हंगामा करने लगे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद एएसपी ने आगे कोई और विवाद न हो इसे देखते हुए सिपाही की ड्यूटी बदल कर उसे रिजर्व में कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें