फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पत्र नहीं है क्या!...फिर भी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, ये भी हैं वोट देने के विकल्प

Sun, 28 Apr 2019 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगर आप पहचान पत्र न होने से परेशान हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आप चिंता न करिए, मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 11 विकल्प दिए हैं। इनमें से कोई एक विकल्प दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कई बार पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके बाद समय-समय पर बूथों पर मेला लगाकर वोटर बनवाए गए। आचार संहिता लागू होने के बाद भी विशेष मेला लगाया गया। इस तरह जिले में करीब पचास हजार मतदाता बढ़ गए। चंद रोज पहले ही मतदाता पहचान पत्र छपकर आ गए और इनका प्रशासन ने वितरण करा दिया। लेकिन हजारों लोगों के पास वोटर आईडी नहीं हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग ने 11 विकल्प दिए हैं। प्रशासन ने इन विकल्पों की एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन

इन्हें दिखाकर डाल सकेंगे वोट 

पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक व डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र यानी पैन कार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज और निर्वाचक तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची शामिल है।


आयोग के आदेश पर विकल्प जारी किए हैं ताकि वोटर आईडी न दिखा पाने की स्थिति में विकल्प दिखाकर मतदान किया जा सके। मतदाता इन विकल्पों में से किसी एक को अपने साथ अवश्य लेकर आएं। 
विनीत कटियार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, कन्नौज 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें