यूपी के फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर सीएचसी में मंगलवार को डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने आए दम्पति ओमवती व हरिओम निवासी कुतलूपुर व संविदा पर नियुक्त डॉ. रजत कटियार के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने हरिओम को कमरे में बंद कर दिया। ओमवती के अनुरोध पर पुलिस ने हरिओम को बन्द कमरे से मुक्त कराया और थाने ले आई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।