यूपी के हमीरपुर जिले में मंगलवार को अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते बेतवा नदी के पुल से छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे एक शिक्षक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मछुआरों के जरिए तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भड़ी इकट्ठा है। नदी में अधेड़ की तलाश जारी है।