फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दफ्तर में घुसकर असिस्टेंट कमिश्नर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Oct 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कपड़ा लदा ट्रक पकड़ने पर वाणिज्य कर कार्यालय में धावा
- ट्रांसपोर्टर ने साथियों सहित बोला हमला, तमंचा ताना
- एक हमलावर दबोचा गया, पुलिस को सौंपा, तहरीर दी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर में टैक्स चोरी की आशंका में कपड़ा लदा ट्रक पकड़ने पर लखनपुर कल्याणपुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में ट्रांसपोर्टर विमल तिवारी ने साथियों के साथ मिलकर असिस्टेंट कमिश्नर (सचल दल) आशीष शुक्ला को पीटा। दफ्तर में कागजात फाड़ डाले। एक हमलावर ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि दोबारा रोड पर दिखाई दिए तो जान से मार डालेंगे। असिस्टेंट कमिश्नर के शोर मचाने पर दफ्तर में मौजूद अफसर और कर्मचारी पहुंचे और ट्रांसपोर्टर को दबोच लिया। उसके साथी भाग निकले। असिस्टेंट कमिश्नर ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी ट्रांसपोर्टर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सचल दल इकाई-तीन के असिस्टेंट कमिश्नर आशीष शुक्ला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात गोपनीय सूचना पर उन्होंने कपड़ा लदा एक ट्रक पकड़ा। वह टीम के साथ ट्रक को वाणिज्य कर दफ्तर परिसर में खड़ा कराने के बाद माल के कागजात चेक करने के साथ ही चालक के बयान दर्ज कर रहे थे। उसी दौरान रात करीब सवा नौ बजे विजय नगर निवासी ट्रांसपोर्टर विमल तिवारी दो-तीन साथियों के साथ दफ्तर में घुस आए। गाली गलौज की और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें जमीन पर गिरा दिया। दस्तावेज फाड़ डाले। शोर मचाने पर दफ्तर में मौजूद असिस्टेंट कमिश्नर असित मिश्रा, जीतेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों ने उनकी जान बचाई। साथ ही विमल तिवारी को दबोच लिया। विमल को पुलिस के सुपुर्द करने के साथ ही उन्होंने तहरीर दी। थानाप्रभारी ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें