टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली निवासी युवक पर भाई और पिता समेत दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप है। बेनीगंज निवासी अतुल द्विवेदी ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि बहन रानी की शादी 14 साल पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली निवासी शिवम पांडेय उर्फ छंगा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवम, ससुर सतीश पांडेय और देवर सत्यम आए दिन गाली-गलौज और पिटाई करते हैं। दावा है कि शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया था। अब ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने और विवाहिता को घर से निकालने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।