फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा, हेड कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में 28 सितंबर और दो अक्तूबर को हुई दो पक्षों की मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी हेड कांस्टेबल समेत चार नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि वह तहरीर देने थाने गया था। इस दौरान यहां तैनात हेड कांस्टेबल ने उनके कान में थप्पड़ मार दिया व तहरीर फाड़ दी थी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो अक्तूबर को पांच नामजद व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रामनगर निवासी शिवचंद ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह विजय नगर चौराहा के पास परचून की दुकान चलाते हैं। 29 सितंबर की रात लगभग 12:30 बजे जब वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी शिवम यादव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और दुकान से सामान लिया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर खुद पीटते हुए आरोपी शिवम यादव ने अपनी बहनों अश्वि यादव और नीतू यादव को फोन करके बुला लिया था। आरोप है कि है कि बहनों के आने पर सभी ने लाठी-डंडों से पीट दिया। दुकान के बाहर खड़ी बाइक और अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया कि वह देर रात में ही थाने में तहरीर देने पहुंचा तो वहां तैनात हेड कांस्टेबल मोहित विकल ने प्रार्थना पत्र फाड़ दिया। मारपीट में जिस कान का पर्दा पहले से फटा था, उसी पर कांस्टेबल पर थप्पड़ भी मार दिया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष ने दो अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हेड कांस्टेबल पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें