फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: रामलीला मंडली के कलाकारों से मारपीट, हवा में चलाईं तीन गोलियां

Fri, 30 Oct 2020 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के सुजानपुर में पनोह पंचायत के चौरी गांव में रामलीला समाप्त होने के बाद कुछ युवकों ने नाटक मंडली के साथ मारपीट कर बंदूक से हवा में तीन गोलियां चला दीं। मंडली का आरोप है कि युवकों ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया और नाटक क्लब के सदस्यों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि रामनाटक क्लब चौरी के प्रधान ओंकार चंद ने पुलिस को सूचना दी कि वेद प्रकाश निवासी पटलांदर ने दो साथियों के साथ बुधवार रात को रामलीला मंचन समाप्त होने पर शराब पीकर हुड़दंग मचाया और कलाकारों से मारपीट की।

मारपीट के दौरान आरोपी ने बंदूक से हवा में तीन फायर किए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुजानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। अन्य दो युवकों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन


उधर, जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि बंदूक से हवा में फायर करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिस हथियार से हवा में फायर किए, पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें