फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान सूचीकरण में बरते सतर्कता, दर्ज करें परिवार का ब्योरा

Mon, 04 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। नगर के गुढ़ादेवी श्यामबिहारी महाविद्यालय में रविवार को जनगणना प्रशिक्षण में प्रगणकों को बारीकियां बताई गईं। बताया गया कि प्रथम चरण की गणना में मकानों के सूचीकरण व परिवारों का ब्योरा दर्ज करने में सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अमरनाथ एवं बब्लू ने बताया कि प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, निर्माण प्रकार, उपलब्ध सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस आदि का विवरण सावधानीपूर्वक भरेंगे। इसके साथ ही परिवारों की संख्या, सदस्यों की मूलभूत जानकारी तथा आवासीय स्थिति को भी दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम चरण की गणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने प्रगणकों को निर्धारित प्रारूप एवं डिजिटल माध्यम के सही उपयोग की जानकारी देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के बारे में बताया। यहां बीईओ चंद्रजीत सिंह, नायब तहसीलदार राकेश सिंह, पीयूष मिश्रा, गुंजन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें