फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पटाखे छुड़ाते वक्त सावधानी बरतें, दिवाली की खुशियां बांटें, इन नियमों का पालन करें

Mon, 24 Oct 2022 07:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिवाली पर पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खुशियां बांटें और सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करें और सिर्फ ग्रीन पटाखे छुड़ाएं।
विज्ञापन
पटाखे जलाते समय बरतें विशेष सावधानियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सुरक्षित दिवाली मनाएं। सावधानी बरतें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुछ जगहों की ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। जहां-जहां पटाखा बाजार लगा है वहां पर दमकल विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

ये करें....

  • आतिशबाजी के वक्त बच्चों के साथ परिजन जरूर मौजूद रहें।
  • सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें।
  • पटाखों को समतल स्थान पर रखकर ही जलाएं।
  • कम आवाज वाले पटाखों का इस्तेमाल करें।
  • जहां पर पटाखे जलाएं वहां पर पानी भरकर जरूर रख लें।

 

ये न करें....
  • पटाखों को हाथ में पकड़कर न जलाएं।
  • जो पटाखे समय पर नहीं जलते हैं, उनको हाथ से न उठाएं।
  • पटाखों को जेब में न रखें।
  • सड़क, फुटपाथ व अन्य सार्वजनिक स्थान पर पटाखे जलाने से बचें।
  • पटाखों को लेकर किसी तरह का खिलवाड़ न करें।
  • पेट्रोल पंप, तेल भंडार या अन्य किसी भीड़भाड़ वाले इलाकों व ज्वलनशील पदार्थ के भंडारण की जगह पर पटाखे न जलाएं।
 

समस्या हो डायल करें 
पुलिस कंट्रोल रूम: 112
फायर कंट्रोल रूम: 101
फायर स्टेशन किदवई नगर: 9454418408
फायर स्टेशन कर्नलगंज: 9454418398
विज्ञापन

फायर स्टेशन घाटमपुर: 9454418404
फायर स्टेशन बिल्हौर: 9454418410
फायर स्टेशन फजलगंज: 0512-2218999
फायर स्टेशन लाटूश रोड: 9454418400
फायर स्टेशन मीरपुर:9454418402       
फायर स्टेशन जाजमऊ: 9454418406
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें