बस सुनाई दे रहा था कोहली-कोहली... हार्दिक-हार्दिक
किदवई नगर साउथ क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत को लेकर खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। आतिशबाजी कर तिरंगा झंडा लहराया। कोहली-कोहली... हार्दिक-हार्दिक के नारे लगाए। पाकिस्तान के बॉलर आवाज को बच्चों ने थैंक्यू बोला कि नो बाल और वाइट बाल दी। बच्चों में जोश देखने लायक था।
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में चार विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 20वें ओवर में आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इस अहम मुकाबले में विराट कोहली ने गजब की पारी खेली और 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए।