पिछले दिनों यूपी के तमाम शहरों में हुई बारिश से तबाही का मंजर अभी थमा ही नहीं था कि मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी दी है। जानिए किन जगहों पर है भारी बारिश की संभावना...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
डेमो
विभाग की मानें तो 21 जुलाई तक यूपी के कानपुर शहर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, जालौन, हमीरपुर, इटावा, हरदोई, उरई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा आदि जगहों पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो
बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र नहीं बनने की वजह से पुरवैया भी बारिश वाले बादल लाने में असमर्थ है। लंबे समय के बाद पूर्वी क्षेत्रों से लौटकर आए मानसूनी बादलों ने शुरू के तीन दिनों तक जरूर बारिश की, उसके बाद बारिश वाले बादलों का रुख नरम पड़ गया। तब से यह आगे ही खिसकता जा रहा है।
4 of 8
डेमो
पहले 16 से 18 के बीच फिर 19 से 20 के बीच और अब 20 से 21 के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून शुरू से ही कमजोर रहा। 28 जून को मानसून कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में आया था, जो निर्धारित समय से 10 दिन देरी से पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो
इस बार जुलाई की शुरुआत में जितनी बारिश की संभावना थी, उससे भी कम बरसात हुई। इसके बाद अचानक मानसून पूर्वी क्षेत्रों में सिमट गया। पूरे 13 दिनों के बाद मानसून की वापसी बड़े जोरदार तरीके से हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो
इसके बाद से फिर पहले जैसी उमस और गर्मी वाली स्थिति पैदा हो गई है। रोजाना ऐसा लगता है कि आज बारिश जरूर होगी, लेकिन कमजोर बादलों की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो
मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अभी अगले तीन दिनों तक और रह सकती है। पिछले कुछ वर्षों में जुलाई के महीने में पहले पखवाड़े तक अच्छी खासी बारिश होती रही है। इस बार मानसून ने धोखा दे दिया है।