फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीडीओ को चेतावनी, अनुपस्थित मिले टेक्नीशियन व बीएमएम का रोका वेतन

Sat, 11 Apr 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। चल रहे निर्माण का शुक्रवार को सीडीओ ने निरीक्षण किया। हॉस्टल में विद्यार्थियों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। मलासा ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में बीडीओ को चेतावनी और बोरिंग टेक्नीशियन व बीएमएम बिना अनुमति के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण प्राप्त कर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने पुखरायां स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य मानक गुणवत्ता के अनुरूप व निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किया जाए। प्रयुक्त की जा रही सरिया की गुणवत्ता की जांच कराए जाने के भी निर्देश दिए। जिससे भवन की मजबूती और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। मलासा ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मानव संपदा पोर्टल व ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध और त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। साफ सफाई, उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांचा। वेतन बिल रजिस्टर, जीपीएफ बुक के अभिलेख अधूरे पाए जाने और ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से नहीं किए जाने पर खंड विकास अधिकारी व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
बोरिंग टेक्नीशियन शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार और बीएमएम सुनीत कुमार बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद मांवर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए। अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें