फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक की बीडीओ निलंबित, आंबेडकरनगर जिले में रिश्वत लेने का वायरल हुआ था वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद आंबेडकर नगर में तैनाती के दौरान रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने में फंसी मौजूदा राजपुर विकासखंड की बीडीओ को राज्यपाल के आदेश पर निलंबित किया गया है। शासन के उप सचिव ने इस बाबत डीएम व सीडीओ को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

राजपुर विकासखंड में तैनात (अब निलंबित) खंड विकास अधिकारी सविता सिंह पर आरोप है कि जनपद आंबेडकर नगर के विकासखंड बसखारी में तैनाती के दौरान उन्होंने 66 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। मामले का वीडियो वायरल हो गया था।
जिसकी जांच आंबेडकर नगर के सीडीओ, उपजिलाधिकारी टांडा व जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त समिति ने की थी। रिपोर्ट में बीडीओ सविता सिंह की भूमिका को संदिग्ध पाया गया। वहां से कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन में भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिसपर कार्रवाई की गई है। राज्यपाल के आदेश पर ग्राम्य विकास अनुभाग के उप सचिव रमेश चंद्र मिश्रा ने बीडीओ सविता सिंह का निलंबन आदेश जारी किया है। उन्हें कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें