कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित संडे लीग सीजन-8 में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। बीसीए लीजेंड, मेटाडोर फोम एकादश, कलावती सुपर किंग्स और क्रेजी रेंजर्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
सप्रू मैदान पर नाइट स्काचर्स ने 27 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। अविनाश ने 74 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जिम चक व सुरेंद्र ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बीसीए लीजेंड ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें लविश श्रीवास्तव ने 82 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मनीष ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच लविश को चुना गया।
इसी तरह, पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में पटेल प्रापर्टीज ने 23.4 ओवर में 168 रन बनाए। आशीष ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दिव्यांशु व विजय सिंह ने तीन-तीन व मिशन गुप्ता ने दो विकेट झटके। जवाब में मेटाडोर फोम एकादश ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें शांतनु सिंह ने 78 व दिव्यांशु त्रिवेदी ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांशु रहे।
वहीं, कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में कलावती सुपर किंग्स ने 25 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए। सौरव पाठक ने 68 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुईन सिद्दीकी व जहीरुद्दीन ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में डैम चार्जेज की पूरी टीम 23.3 पर 155 रन पर ढेर हो गई। टीम से देवेंद्र ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। गेंदबाजी में सौरव पाठक, अंकुल व दिनेश ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ पाठक को चुना गया।
एचबीटीयू मैदान पर चौथे मैच में राइजिंग कानपुर वॉरियर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाए। टीम से अकुंश चौहान ने 56 व अवनीत ने 52 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में कुनाल पांडे, रवि सोनकर ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में क्रेजी रेंजर्स ने 23.3 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें आयुष शुक्ला ने 34 व हिमांशु शुक्ला ने 36 रन बनाए। रिमी ने दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच रवि सोनकर को दिया गया।