फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीसीए के हाई परफॉर्मेंस कैंप में बल्लेबाजों का रहा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के हाई परफॉर्मेंस कैंप का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय की निगरानी में खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर अभ्यास मैच कराया गया, जिसमें बल्लेबाजों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


टीम ए और टीम बी के बीच खेले गए मुकाबले में विप्रराज शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। पूरे दिन में कुल 57.2 ओवर का खेल हुआ। गेंदबाजी में शिवम, अभिनंदन, विजय कुमार, रोहित त्रिवेदी, अंकुर शर्मा, वंश चौधरी और विशाल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कैंप के आधार पर आगामी घरेलू सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी, अंडर-23 तथा अन्य आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश टीमों के चयन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को अहम माना जाएगा।

रुद्रास कप के लिए खिलाड़ियों ने लगाया जोर

कानपुर। काशी रुद्रास की फ्रेंचाइजी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश कर रही है। गुरुवार को जेके लोको मैदान पर आयोजित रुद्रास कप में वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर और झांसी की टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा गया। दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले 25 से 30 खिलाड़ियों के लिए गुरुवार को विशेष नेट्स सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रुद्रास कप से चयनित खिलाड़ियों को 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मिनी ऑक्शन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां विभिन्न फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें