फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बरेली वेटरन ने मथुरा की टीम को 84 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया टी-20 इंटरडिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में सोमवार को बरेली वेटरन ने मथुरा टीम को 84 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 जनवरी को कानपुर वेटरन और इलाहाबाद के बीच कानपुर साउथ मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा के गौहर रिजवी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। टीम से शादाब ने 71, अभिषेक द्विवेदी ने 25, आनंद मंडल ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में मथुरा से प्रमोद यादव और अजय ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। वहीं मथुरा की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 90 रनों पर सिमट गई।

टीम से जेपी सिंह ने 21 और विजय चौहान ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में बरेली के अभिषेक द्विवेदी ने तीन, डॉ. हारित कुमार और कप्तान राहुल कपूर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। अभिषेक द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार मथुरा वेटरन के सचिव राजेश शर्मा ने प्रदान किया। मौके पर बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना, ओपी कोहली, शैलेश मिश्रा, देवेश गंगवार, रमन खन्ना, चंचल उपाध्याय, खुसरो मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें