पुलिस ने तस्कर के पास से एक किलो हेरोइन, तीन एटीएम कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल के जरिए उसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम को पचास हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पकड़ने वाली टीम में एंटी नारकोटिक्स फोर्स की बाराबंकी, आगरा की टीम के साथ कल्याणपुर थाने का फोर्स भी शामिल है।
दिल्ली तक चार तस्करों से पहुंचना था माल
एंटी नारकोटिक्स फोर्स के आगरा एवं कानपुर जोन के डिप्टी एसपी इरफान नासिर खान ने बताया कि तस्कर को तय स्थान पर माल पहुंचाना होता है। उनको माल किसने दिया उसका नाम तक इन्हें पता नहीं होता है। पकड़े गए आरोपी ने माल को लखनऊ से एक युवक से लिया था। उसके बाद कानपुर में किसी दूसरे युवक को देना था। दिल्ली तक चार तस्करों के माध्यम से माल जाना था।
बड़े शिक्षण संस्थानों में होती है खपत
हेरोइन महंगी होने की वजह से इसका इस्तेमाल बड़े शहरों के शिक्षण संस्थानों, मॉल, नशे की पार्टियों में सिगरेट में मिलाकर किया जाता है।