फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया यौमे पैदाइश का जश्न

विज्ञापन
अकबरपुर में जूलूस निकालते लोग - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के चलते जूलूस-ए-मोहम्मदी के लिए शर्त के साथ इजाजत सिर्फ अकबरपुर में मिली। सीमित लोगों के साथ जुलूस निकाला गया। लोगों ने मस्जिदों, इबादतगाहों के अलावा घरों में जश्न-ए-चिरागा कर ईद मिलादुन्नबी मनाई।
विज्ञापन

अकबरपुर, झींझक, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकंदरा कस्बों की मस्जिदों में रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई। गुरुवार रात को मुस्लिम भाईयों ने जाग कर रातभर अल्लाह की इबादत की। अकबरपुर में माती रोड स्थित गौसिया मस्जिद से जुलूस उठाया गया। बाढ़ापुर होते हुए गल्लामंडी में समाप्त हुआ। इसके बाद शहर काजी उवैश अख्तर रजा, कोतवाल तुलसीराम पांडेय के साथ जिला अस्पताल, सीएचसी व वृद्धा आश्रम पहुंचे। वहां लोगों को फल वितरित किए। इस मौके पर शानू खान, मोहसिन मंसूरी, जीशान खान, राशिद खां, शेरू राइन, डॉन टेलर, कासिम अली आदि मौजूद रहे। जिले के अन्य कस्बों में शहर काजी ने मस्जिदों में तकरीर कर इस्लाम की शिक्षा से मोमिनों को रुबरु कराया।
सिकंदरा में मोहम्मद अनीस व मुजीब रजा अंसारी ने मुस्लिम भाईयों को इस्लाम की शिक्षा के बारे में बताया। राजपुर सट्टी अफसरिया व रमऊ गांव में ईद मिलादुन्नबी का जश्न उत्साह के साथ मनाया गया। घरों में रोशनी कर एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी नबी की मुबारकबाद दी। नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना अजमत अली ने कहा कि एक दूसरे से गिला शिकवा को दूर करने का यह बेहतर मौका होता है। रसूलाबाद के आजाद नगर, लोहिया नगर, कबीर नगर, गांधीनगर, नेहरू नगर, रहीम नगर आदि मोहल्लों में बेहतरीन सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें