फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फिर धधका बांसमंडी, अब बांस गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

Fri, 10 Nov 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सूचना मिलते ही लाटूश रोड से दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर भेजा गया। आग का विकराल रूप देखते हुए फजलगंज से वाटर ब्राउज़र व कर्नलगंज से दो दमकल मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अनवरंगज थाना क्षेत्र के बांसमंडी इलाके में बांस के गोदाम में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठते देख किसी ने दमकल को सूचना दे दी। आग की जानकारी मिलते ही सीएफओ दीपक शर्मा पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। सीएफओ ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 4.06 बजे अंकुर नाम के व्यक्ति ने कोपरगंज बांसमंडी स्थित बांस के गोदाम में भीषण आग लगने की जानकारी कंट्रोल रूम दी।
सूचना मिलते ही लाटूश रोड से दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर भेजा गया। आग का विकराल रूप देखते हुए फजलगंज से वाटर ब्राउज़र व कर्नलगंज से दो दमकल मौके पर भेजी गई। आग को करीब एक घंटे में बुझा लिया गया। आग लगने के समय परिसर में मौजूद एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोक कपड़ा बाजार में भी लगी थी आग
बता दें, मार्च महीपे में बांसमंडी में ही स्थित प्रदेश के बड़े थोक कपड़ा बाजार में से एक कहे जाने वाले अरजन टॉवर, मसूद कांप्लेक्स, हमराज कांप्लेक्स, सुपर हमराज, नफीस टावर में भीषण आग लग गई थी। बड़े अग्निकांड में अरबों रुपये का नुकसान हुआ था। आग को बुझाने में पांच दिन लग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें