सोशल मीडिया पर लोगों को मिला समर्थन
श्री बाबा आनंदेश्वर मंदिर मठ की योजना को लोगों का समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भक्त अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने से रोक पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह पहल बिल्कुल सही है। अगर कोई छोटे कपड़े पहनता है, तो वह मंदिर के बाहर रहकर दर्शन कर सकता है।
कई राज्यों के मंदिरों में लागू है ड्रेस कोड
बता दें कि उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है। इसी तर्ज पर आनंदेश्वर मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू करने की पहल की गई है। इसके साथ ही पेंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट या छोटे कपड़े पहनकार आने वाले एंट्री पर बैन लगा दी जाएगी।