फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल लाइसेंस की कर दी संस्तुति, साइबर सेल में तैनात सिपाही ने किया था आवेदन

Thu, 14 Jan 2021 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिनेश प्रताप सिंह गौरव, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू कांड के बाद शस्त्र लाइसेंस जारी करने से अफसर बच रहे हैं तो वहीं पुराने लाइसेंसों का सत्यापन कराया जा रहा है। कोई आपराधिक इतिहास न होने का शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। लेकिन इन सब के बीच पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नए शस्त्र आवेदन में प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल की संस्तुति कर दी। जबकि, यह पिस्टल सिर्फ सशस्त्र बलों के लिए है। जनता को यह खरीदने की अनुमति नहीं है। इस संस्तुति से एक नहीं दो जिलों की पुलिस से बड़ी चूक हुई है। 

प्रतापगढ़ जिले के जूड़ापुर लालगंज निवासी आशुतोष मिश्र सिपाही हैं और इस समय जिले में साइबर सेल में तैनात हैं। इन्होंने नाइन एमएम पिस्टल के लिए आवेदन किया है। इनके मूल पता प्रतापगढ़ की पुलिस से आवेदन पत्र पर रिपोर्ट मांगी गई तो वहां के एएसपी पूर्वी ने नाइन एमएम पिस्टल लेने की संस्तुति सहित आख्या भेज दी।
विज्ञापन


इसके बाद यहां कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने भी प्रतिबंधित बोर की पिस्टल लेने की संस्तुति कर दी। फिर सीओ, एएसपी व एसपी ने भी प्रतिबंधित बोर की इस पिस्टल को खरीदने की संस्तुति कर दी। पूरी रिपोर्ट लगने के बाद जब शस्त्र पत्रावली एसडीएम अकबरपुर के यहां पहुंची तो वहां मामला पकड़ में आ गया। आवेदन को निरस्त कर पत्रावली डीएम के यहां भेजी गई है। 

नाइन एमएम पिस्टल का आवेदन आया था। यह शस्त्र पब्लिक को खरीदने की अनुमति नहीं है। इसलिए पत्रावली निरस्त कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।

विज्ञापन

राजीव राज, एसडीएम अकबरपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें