फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे और जीटी रोड पर दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत

Thu, 14 Jan 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार और बस में भीषण टक्कर से कार सवार चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज जनपद की सीमा पर स्थित हसोली काजीगंज गांव के पास जीटी रोड पर भी डीसीएम और कार में टक्कर एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें