बांदा के बैंकों में भीड़ की बयार बहने को 10 दिन हो गए। लाइनों में कोई कमी नहीं आई। दूसरी तरफ केंद्र सरकार एटीएम और खातों से निकाली जाने वाली राशि में लगातार कमी करती चली जा रही है।
शुक्रवार को 10वें दिन भी बैंक और एटीएम सुबह से शाम तक भीड़भाड़ और शोरगुल से गूंजते रहे। ज्यादातर बैंक सुबह निर्धारित समय से लेटलतीफ खुल रहे हैं। बंद जल्दी किए जा रहे हैं। बैंक प्रबंधकों पर प्रशासन कोई दबाव नहीं बना पा रहा।