फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी कराने आई थी, डॉक्टर ने लगाया प्राणघातक इंजेक्शन

Fri, 18 Nov 2016 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट में एक महिला डॉक्टर के पास नसबंदी कराने पहुंची। नसबंदी शिविर में महिला को एक ऐसा इंजेक्शन दिया गया जो उसके लिए प्राणघातक साबित हुआ। हालत  बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर किया जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर अज्ञात डाक्टर व स्टाफ के खिलाफ रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रामनगर स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी शिविर लगा था। जिसमें एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नसबंदी करवाई। शिविर में शांती देवी (25) पत्नी बलवीर निवासी नांदिन कुर्मियान भी तीन बच्चे होने के कारण नसबंदी कराने आई थी। पति बलवीर ने आरोप लगाया कि नसबंदी के दौरान जैसे ही डाक्टरों ने इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई।

इंजेक्शन से पहले गलत दवा देने से ही पत्नी की हालत बिगड़ गई थी। स्थिति को देखते हुए मौजूद स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन वहां से भी इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पति के अनुसार अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति ने एसडीएम राजापुर आरडी राम को डाक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। एसडीएम ने रैपुरा थाने भेजा जहां विवाहिता के ससुर बद्री प्रसाद ने डाक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष रैपुरा नीरज यादव ने बताया इस मामले में अज्ञात डाक्टर व स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें