यूपी में फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर एक होटल के सामने कानपुर से फतेहपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार बृजेश कुमार त्रिवेदी (55) निवासी किदवई नगर कानपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक झींझक की सेंट्रल बैंक में बाबू के पद पर कार्यरत थे। इनका इकलौता बेटा अखिलेश त्रिवेदी रिजर्व बैंक में कार्यरत है। घटना के बाद से बेटी सोनाली है, पत्नी चेतना का रो-रोकर बुरा हाल है।