धाता (फतेहपुर)। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुधवार रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हेलमेट न पहने होने से सिर की चोट मौत का कारण बन गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के असवापुर कूरा गांव निवासी रामचंद्र का बेटा बुधेश कुमार (36) मित्र लवकुश पुत्र तुलसी को लेकर ससुराल धाता थाने के रमपुरवा जा रहे थे। रमपुरवा गांव के पास बाइक सवार पहुंचे थे। सामने से आ रही बुलेरो की रोशनी से बाइक चालक की आंखो में लगी। अनियंत्रित बाइक सवारों को सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को धाता पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल बुधेश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। धाता पीएचसी में इलाज के दौरान ही बुधेश की सांसे थम गई। साथी को मामूली चोट आई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। थानेदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।