बैंक में डकैती के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में रविवार की रात चोरों ने बैंक को अपना निशाना बनाया। औरैया में पूर्वांचल बैंक की ककोर शाखा में चोरों ने पहले दीवार काटी और फिर उसी के रास्ते बैंक के अंदर दाखिल हुए। चोर कितनी रकम लेकर गए है। अभीतक बैंक के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
सुबह जब बैंक खोला गया तो घटना की जानकारी हुई। आनन फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिक टीम ने जांच शुरु कर दी है। औरैया एसपी सुनीति ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।
जिस जगह से चोर बैंक में दाखिल हुए उस जगह का भी निरीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि बैंक में मौजूद रकम की गिनती होने के बाद ही पता चल सकेगा कि चोर कितना रूपया लेकर गए हैं।