इसके बावजूद लोन से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। आरोप है कि बैंक प्रबंधन द्वारा सहयोग के बजाए मुख्तार बाबा से सांठगांठ कर लोन दी गई रकम को मय व्याज जमा कर 25 अप्रैल 2022 को खाता बंद कर दिया गया। इसकेसाथ ही बाबा को लोन के दौरान लिए गए सभी दस्तावेज भी वापस कर दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा जब इस संबंध में बैंक प्रबंधन से पत्राचार कर कारण बताओ नोटिस भेजा गया, तो बैंक प्रबंधन द्वारा जबाव दिया गया कि मुख्तार बाबा को जिन संपत्तियों पर लोन दिया गया है वह शत्रु संपत्ति के पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
ऐसे में लोन लेने वाले मुख्तार बाबा ने कोई गलती नहीं कि और न ही लोन देकर बैंक ने कोई गलती की है। इसके बाद जिला प्रशासन ने विधिक राय ली और एसडीएम एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल विपिन कुमार ने बैंक आफ बड़ौदा किदवई नगर शाखा के प्रबंधक, मुख्तार बाबा समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
इन संपत्तियों पर भी लिया गया था लोन
- 91/146 हीरामन का पुरवा स्थित बशीर स्टेट
- 99/14ए बेकनगंज राम जानकी मंदिर ट्रस्ट
- 88/21 नाला रोड चमनगंज दारूल मौला