फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर गुजैनी के पास हुए दो हादसे, चार घंटे लगा रहा पांच किमी लंबा जाम

Thu, 11 Feb 2021 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर गुजैनी के पास गुरुवार सुबह दो हादसों की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बर्रा और गोविंदनगर थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। चार घंटे तक लगा जाम क्षतिग्रस्त वाहनों के रास्ते से हटने के बाद खुल सका।
विज्ञापन


इस दौरान वाहन सवार परेशान रहे। फ्लाईओवर को पैदल पार करने के दौरान कई लोग वाहनों की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए लोहे के पुल का निर्माण कराया गया। इसके नीचे के हिस्से में सुबह करीब छह बजे दो मजदूर हाईड्रा की मदद से पुताई कर रहे थे। इस बीच झांसी की ओर जा रहे गिट्टी लदे डंपर को ओवरटेक करने में एक ट्रक ने हाइड्रा में टक्कर मार दी।

हाइड्रा अनियंत्रित होने से दोनों मजदूर करीब 18 फीट नीचे हाईवे की लेन पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद जाम लगने लगा। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी इलेक्ट्रानिक उपकरण के कारोबारी ज्ञानेंद्र कुमार पत्नी पूनम, बेटे यश (12) के साथ अपनी आई 20 कार से बेटी सुनैना (17) को कोटा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। बर्रा क्षेत्र में उन्होंने एक ट्रक को ओवरटेक किया, तभी आगे चल रहे पिकअप ने हाइड्रा को देख कर ब्रेक लगा दी। कार पिकअप में जा घुसी।
विज्ञापन


इस बीच पीछे आ रहा ट्रक भी कार में घुस गया। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को कटर से कटवाने के बाद कार सवार परिवार को अस्पताल भेजा। 20-25 मिनट में हुए दो हादसों की वजह से करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद सुबह करीब दस बजे के बाद ट्रैफिक पूरी तरह से सुचारु हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें