कानपुर में बैंक ऑफ इंडिया की महाराजपुर शाखा के प्रबंधक मनीष सागर को आखिरकार शुक्रवार को पद से हटा दिया गया। बैंक के खाताधारकों की जमा रकम के साथ फर्जीवाड़े का खुलासा होने के आठ दिन बाद क्षेत्रीय कार्यालय ने कई एक्शन लिए हैं।
मनीष सागर के स्थान पर मुख्य प्रबंधक स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। दो और कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय है। शाखा में अस्थायी कर्मचारी के सहयोग से करीब दो करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।
खाताधारकों की इस रकम की भरपाई के लिए बैंक के स्टाफ पर एक करोड़ रुपये जुटाने का दबाव बनाया जा रहा था। अमर उजाला ने भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित किया।