कानपुर देहात में डेरापुर के परौंख गांव के अजय प्रताप सिंह को इंग्लैंड की हैडर्स फील्ड यूनिवर्सिटी ने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया। साथ ही यूनिवर्सिटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यूनिवर्सिटी अजय की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठा रही है।
सम्मान मिलने के बाद परिवार और गांव के लोगों में खुशी है। परौंख गांव के मूल निवासी अजय प्रताप सिंह ने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा कानपुर नगर के सेंट थामस स्कूल में पूरी की। 2015 में वह गाजियाबाद चले गए। वहां पर एक कॉलेज से बीटेक करने लगे।