कानपुरः बैंक ऑफ इंडिया ने शहर के उद्योगपति विक्रम कोठारी के तिलक नगर स्थित आवास (मकान संख्या 7/23) को अपने कब्जे में ले लिया है। कोठारी का बैंक पर करीब 900 करोड़ रुपये ऋण है। यह ऋण खाता वर्ष 2015 में ही एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट्स) हो गया था।
विक्रम कोठारी ने कई साल पहले बैंक ऑफ इंडिया की बिरहाना रोड स्थित शाखा से चार कंपनियों के नाम से अलग-अलग ऋण लिया था। यह ऋण रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 830 करोड़ रुपये, कोठारी फूड एंड फ्रेगरेंस के नाम से 155 करोड़ रुपये, रोटोमैक एक्सपोर्ट के नाम से 245 करोड़ रुपये और क्राउन एल्वा के नाम से 165 करोड़ रुपये का था।