बैंक मैनेजर ने धर्म परिवर्तन करके निकाह रचा लिया। बुधवार को दूसरी पत्नी के साथ पति को देखकर पहली पत्नी का पारा हाई हो गया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
गोविंदनगर निवासी यूनियन बैंक में मैनेजर की शादी श्यामनगर की युवती से हुई थी। चार साल पहले चंडीगढ़ में तैनाती के दौरान ही एक अल्पसंख्यक युवती से मैनेजर की नजदीकियां हो गईं। इसके बाद मैनेजर ने धर्म परिवर्तन कर गुपचुप तरीके से निकाह करके उसे लेकर आवास विकास हंसपुरम में रहने लगा। इधर, परिवार से दूरियां बढ़ाने पर मैनेजर की पत्नी को शक हुआ। वह बुधवार को पीछा करते हुए आवास विकास हंसपुरम पहुंच गई। जहां मैनेजर की दूसरी पत्नी मिली। इंस्पेक्टर अशोक दूबे का कहना है कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है। उसके बाद मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।