फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: युवक ने बैंक मैनेजर पर नौकरी का झांसा देने और धोखाधड़ी का लगाया आरोप, जांच मे जुटी पुलिस

Wed, 28 Aug 2019 07:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बीघापुर के बदलीखेड़ा निवासी एक युवक ने बैंक मैनेजर पर नौकरी का झांसा देने व तीन माह तक बिना मानदेय काम कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बैंक मैनेजर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के बदली खेड़ा निवासी नीरज कुमार के पत्र के मुताबिक सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक की एक बैंक के मैनेजर ने उसे बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

नौकरी पक्की न होने तक हर माह एक हजार रुपये व लोन की वसूली पर कमीशन दिलाने का लालच दिया। तीन माह तक बैंक मैनेजर ने काम कराया और उसे रुपये भी नहीं दिए। एसएसआई करुणाशंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें