फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में बिके बैंक के फार्म

Thu, 08 Dec 2016 09:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

परचून की दुकान से बैंक पहुंच गए फार्म
मैनेजर ने एक कर्मचारी को फार्म लेने बनारस भेजा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में एक प्रचून की दुकान पर धड़ल्ले से पैसों के बदले बैंक के फार्म बेचे जा रहे थे। इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया। आरबीआई के नियमों का उल्लंघन का हवाला दिया गया। बैंककर्मियों की क्लास लगा दी गई। 
विज्ञापन


आरबीआई की फटकार के बाद बैंक मैनेजर ने दूसरे ही दिन इस पर रोक लगवा दी। परचून की दुकान में रखे सभी फार्म बैंक शाखा में रखकर ग्राहकों को देना शुरू किया है। साथ ही एक कर्मचारी को बनारस भेजकर फार्म मंगाए गए हैं। 
  गौरतलब है कि मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित सिंडीकेट बैंक में नोटबंदी के दौरान ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शाखा के बगल में स्थित एक परचून की दुकान से जमा व निकासी फार्म दो रुपये में बेचे जा रहेे थे।
विज्ञापन
  गुरुवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद बैंक कर्मी एक्शन में आए और परचून की दुकान में रखे सभी फार्म उठा लिए गए। बैंक के मैनेजर एसएन मिश्रा ने बताया कि परचून की दुकान में रखे सभी फार्म मंगाकर शाखा परिसर में रखे गए हैं।   फार्म शाखा से ही अब नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं। कम फार्म होने के कारण गुरुवार को ही एक कर्मचारी को बनारस शाखा भेजकर फार्म मंगाए गए हैं ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें