फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंक कैशियर को रास्ते में रोका, जब खुद को पाया कमजोर तो पीठ में मार दी गोली

Wed, 15 Aug 2018 08:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बांदा में घटनास्थल का देर रात निरीक्षण करतीं एसपी शालिनी, रजनीश करवरिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में दो बाइकों में सवार चार बदमाशों ने बैंक कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी। कैशियर सोमवार रात दस बजे बाइक से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकले थे और एक ढाबा की ओर जा रहे थे। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाश नगदी तो नहीं लूट पाए, पर कैशियर का मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। इन्हीं बदमाशों ने दो ट्रक चालकों के साथ भी रात में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका निवासी और इंदिरा नगर स्थित कोआपरेटिव बैंक शाखा में  कैशियर के पद पर तैनात रजनीश करवरिया (28) पुत्र पुरुषोत्तम रात घर से अपनी बाइक पर निकले थे। बांदा-अतर्रा नेशनल हाईवे पर नवाब टैंक के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोका और मारपीट के साथ पर्स छीनना चाहा। इस पर रजनीश बदमाशों से भिड़ गए। कैशियर को भारी पड़ता देख बदमाशों ने तमंचे से पीठ में गोली मार दी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन

बैंक कैशियर खून से लथपथ मौके पर ही आधे घंटे तक तड़पते रहे

बांदा में घटनास्थल का देर रात निरीक्षण करतीं एसपी शालिनी - फोटो : अमर उजाला
बैंक कैशियर खून से लथपथ मौके पर ही आधे घंटे तक तड़पते रहे। आसपास रहने वाले लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट एंबुलेंस मंगाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर एसपी शालिनी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की रात में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा।


रजनीश के भाई गिरीश कुमार करवरिया ने आशंका जताई कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत भाई को बुलाकर हत्या की गई है। हत्यारे मोबाइल फोन भी ले गए हैं। वहीं इन्हीं बदमाशों ने दो ट्रक चालकों से भी लूटपाट की, जिसमें फतेहपुर के एक ट्रक चालक से 1500 रुपये लूट लिए। हालांकि, किसी भी ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस बाबत एसपी का कहना है कि मृतक के भाई ने जो आशंका जताई है, उसके समेत कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामला लूटपाट का लग रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें