फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी नागरिक: डॉ. रिजवान का घर खंगाला, जूतों की अलमारी में रखे मिले रुपये, नींद की 101 गोलियां बरामद

Sun, 18 Dec 2022 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस की टीम रविवार दोपहर डॉ. रिजवान को लेकर उसके फ्लैट पर पहुंची। यहां पुलिस ने दोबारा फ्लैट का कोना-कोना खंगाला। फ्लैट से विभिन्न देशों के कई अभिलेख मिले, जिसे साक्ष्य के तौर पर रखा गया।
विज्ञापन
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कस्टडी रिमांड पर लिए गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान का आर्यनगर स्थित फ्लैट भी पुलिस ने खंगाला। पुलिस ने जूतों की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये कैश, बांग्लादेश से खरीदी गईं नींद की 101 गोलियों (डायजापाम) को बरामद किया। यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के और इतनी भारी मात्रा में नहीं खरीदी जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने खुद वादी बनकर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा में एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीम रविवार दोपहर डॉ. रिजवान को लेकर उसके फ्लैट पर पहुंची। यहां पुलिस ने दोबारा फ्लैट का कोना-कोना खंगाला। फ्लैट से विभिन्न देशों के कई अभिलेख मिले, जिसे साक्ष्य के तौर पर रखा गया।

इतनी बड़ी मात्रा में मिली नींद की गोलियों के बारे में उसने बताया कि वह उसे बांग्लादेश से लाया था। कैंट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने डॉ. रिजवान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. रिजवान ने जिस जूते की अलमारी में रुपये छिपा रखे थे वह अलमारी ही करीब ढाई लाख रुपये की होगी। घर में सभी वस्तुएं काफी महंगी पाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें