वहां से कोलकाता की फ्लाइट पकड़ी। देर रात टीम कोलकाता पहुंच गई। पुलिस बरामद हुईं नींद की दवाइयों, बच्चों के स्कूल में जमा जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज का सत्यापन कोलकाता में करेगी। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो केस में लगाई जाएगी।
बता दें कि मूलरूप से बांग्लादेश के कुरला निवासी डॉ. रिजवान मोहम्मद, उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रुखसार, एक नाबालिग बेटे (17) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह लोग वर्ष 2016 से यहां छिपकर रह रहे थे। जासूसी मामले में भी इनकी जांच की जा रही है।
डॉ. रिजवान मोहम्मद और उसके परिवार ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और एक पार्षद द्वारा दिए प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाया था। ऐसे में विधायक इरफान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जांच के बाद इस मामले में भी पुलिस उन्हें आरोपी बना सकती है।