बांदा जिले के अतर्रा में सेवानिवृत्त कर्मचारी से युवक ने कृषि भूमि खरीदने के नाम पर करीब 24 लाख रुपये की ठगी की। एसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड दिखितवारा गांव निवासी चंद्रपाल प्रजापति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र पर बताया कि वह कानपुर गन फैक्टरी डिफेंस सिक्योरिटी के पद से 31 जनवरी 2022 को रिटायर्ड हुए थे।
विज्ञापन
अनथुवा गांव के प्रदीप दुबे ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। इस पर प्रदीप ने उनसे अलग-अलग समय पर करीब 24 लाख रुपये लिए। कूटरचित षड्यंत्र के तहत फर्जी बैनामा भी करा दिया। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप दुबे और उसकी मां मुन्नी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।