फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Dec 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शव जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा जंगल में मिला। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखाया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा जंगल में 25 वर्षीय युवती का शव एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। युवती के माथे और गले में धारदार हथियार से वार किए जाने के घाव मिले हैं। पुलिस, प्रथम दृष्टया हत्या कर शव जंगल में फेंकने की आशंका जता रही है। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। युवती की अब तक शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव के जंगल में सोमवार को दोपहर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। चरवाहों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, सीओ सदर राजवीर सिंह गौर व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। युवती के माथे और गले में धारदार हथियार से वार किए जाने के घाव मिले हैं।घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून के छींटे भी पड़े मिले हैं। पुलिस की अब तक जांच में हत्या कर शव फेंकना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखाया है। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है।

घटनास्थल और शव परीक्षण में हत्या किया जाना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल की जांच की गई है। युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।- मेविस टॉक, सहायक पुलिस अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें