फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: रात में नाव लेकर मछली मारने गया था युवक, जलस्तर बढ़ने से डूबने की थी आशंका, एनडीआरएफ ने सुरक्षित खोजा

Sun, 27 Sep 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र में केन नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा शनिवार रात नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नाव सहित लापता हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह उसे सिंधनकला के पास सुरक्षित खोज निकाला।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन चलाती पीएसी और एनडीआरएफ की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव निवासी मछुआरा जंगबहादुर (30) शनिवार रात केन नदी में नाव सहित लापता हो गया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसके डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर पुलिस और पीएसी ने तलाश शुरू की। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने उसे सिंधनकला के पास खोज निकाला। प्रशासन के अनुसार, युवक सुरक्षित है।

विज्ञापन

कुकुवाखास निवासी जंगबहादुर पुत्र भगवानदीन रोज की तरह शनिवार रात करीब 11 बजे नाव और जाल लेकर केन नदी में मछली मारने गया था। देर रात नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वह नाव सहित लापता हो गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में तलाश शुरू की। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पीएसी की टीम लगाई गई थी। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने उसे सिंधनकला के पास खोज निकाला। युवक सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें