Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र में पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रही महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रही महिला की ब्रेकर पर उछलकर गिरने से घायल गई। फतेहपुर जनपद के सिमरही गांव निवासी प्रदीप कुमार पत्नी सुनीता (24) के साथ शनिवार को देहात कोतवाली के तिंदवारी के फतपुरवा गांव अपनी ससुराल ससुर की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मुंगुस गांव के पास बने ब्रेकर से पत्नी सुनीता बाइक से उछलकर गिरकर घायल हो गई। सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर अचेत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां पर महिला का इलाज जारी है।