फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा मौसम: 25 और 26 को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट', लोगों से सतर्क रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 25 Sep 2026 02:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Weather News: मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
बांदा में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि अलर्ट की अवधि में विशेष सावधानी बरतें और आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और नदियों, नालों, तालाबों व जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक यात्रा न करें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

प्रशासन और सचेत एप से जारी सूचनाओं पर ध्यान दें
बिजली के खंभों, टूटे तारों, पेड़ों और जर्जर भवनों से दूर रहें। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें। तेज बहाव वाले पानी में उतरने या उसे पार करने का प्रयास न करें। मौसम की जानकारी के लिए मौसम विभाग, प्रशासन और सचेत एप से जारी सूचनाओं पर ध्यान दें। प्रशासन ने लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

  • कंट्रोल रूम: 05192-285260
  • टोल फ्री नंबर: 1077
  • व्हाट्सएप: 9452662412
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें